Homeझारखंडरांची में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा शुरू, तीन थानों में 9...

रांची में 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा शुरू, तीन थानों में 9 FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में लगभग 36 घंटे बाद रविवार सुबह इंटरनेट सेवा (Internet service) शुरू कर दी गई। रांची में पहली बार इंटरनेट सेवा को अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को यहां एकरा मस्जिद के पास नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर उपद्रव मचाया। पुलिस पर गोलीबारी की।

इसके बाद शाम को इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। हिंसा के बाद लगाई गई धारा 144 फिलहाल अभी लागू है।

रांची के तीन थानों में 9 FIR दर्ज

रांची के मेन रोड में शुक्रवार को हुए पथराव व गोलीबारी के मामले में रांची के तीन थानों में नौ FIR दर्ज की गई है। डेली मार्केट में तीन, लोअर बाजार में पांच और हिंदपीढ़ी (Hindpidhi) में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें बिहार के पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी शामिल है। उन्होंने अपनी गाड़ी में तोड़-फोड़ को लेकर डेली मार्केट थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पुलिस की ओर से अलग-अलग थानों में चार FIR दर्ज की गई है। चार प्राथमिकी आम लोगों ने दर्ज करायी है।

पुलिस की ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकी में 26 नामजद और साढ़े दस हजार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

इनमें सरकारी (Official) काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ आदि के आरोप लगाए गए हैं। आम लोगों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में घर व वाहन में तोड़-फोड़ का आरोप लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे में युवती को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़की का...

गांजा खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार (Illegal...

फायरिंग मामले का छह घंटे में खुलासा, गैंग बनाने की फिराक में था जेल से छूटा सन्नी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई थाना इलाके में हुई फायरिंग (Firing) की...

जली मॉपेड से शुरू हुई जांच, अगले दिन मिला हत्या का सुराग, तीन गिरफ्तार

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना इलाके के खड़पोस गांव में...

खबरें और भी हैं...