Latest NewsUncategorizedबंगाल में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, लगाया गया कर्फ्यू

बंगाल में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा बंद, लगाया गया कर्फ्यू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में इंटरनेट सेवा बंद और कर्फ्यू (Curfew) लगने के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को जमकर हिंसा की।

हावड़ा के पांचला बाजार इलाके में सुबह के समय सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे मुसलमानों ने आगजनी, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी।

Internet service suspended after violence in Bengal, curfew imposed

मौके पर तैनात पुलिस की टीम को घेरकर चारों ओर से पत्थर मारे गए। इसमें पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं।

पुलिस वाले इधर से उधर भागते नजर आ रहे

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हल्के बल प्रयोग के बाद आंसू गैस (Tear Gas) के गोले दागे लेकिन फिर भी हिंसा रोकी नहीं जा सकी।

हिंसा का जो वीडियो (Video) सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि चारों ओर से घिरे पुलिस कर्मियों पर मुस्लिम समुदाय के लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिस वाले इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं।

Internet service suspended after violence in Bengal, curfew imposed

उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुलिसकर्मियों पर बमबारी भी की गई

पश्चिम बंगाल में विगत गुरुवार से ही मुस्लिम सड़कों पर उतर गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी थी कि बंगाल में उग्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए लेकिन शुक्रवार को भी दिनभर हावड़ा और कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और पुलिस पर पथराव हुआ।

Internet service suspended after violence in Bengal, curfew imposed

 

हावड़ा के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों पर बमबारी भी की गई। इसके बाद देर शाम जिलाधिकारी ने कर्फ्यू की घोषणा की।

रात होते-होते पूरे जिले में इंटरनेट सेवा (Internet service) 13 जून तक के लिए निलंबित कर दी गई। बावजूद इसके शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़की है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...