निर्मल दा के विचार को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी: सुदेश महतो

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) ने कहा कि निर्मल दा (Nirmal Da) के विचार, मूल्य और आदर्श को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी है।

धरती पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो (Shaheed Nirmal Mahato) का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है।

निर्मल दा के विचार को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी: सुदेश महतो - It is the responsibility of every Jharkhandi to keep Nirmal da's idea alive: Sudesh Mahto

नवनिर्माण के लिए AJSU Party  की प्रतिबद्धता सदैव कायम रहेगी

महतो रविवार को निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा है निर्मल दा का जीवन अलग राज्य की खातिर समर्पित था।

झारखंड आंदोलन (Jharkhand movement) की अलख जलाए रखने और शोषण विहीन समाज के निर्माण में निर्मल दा ने जो भूमिका अदा की, वह कभी भूला नहीं जा सकता।

निर्मल दा के सपने के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण के लिए AJSU Party  की प्रतिबद्धता सदैव कायम रहेगी।

Share This Article