जगरनाथ महतो का निधन झामुमो के लिए अपूरणीय क्षति: शिबू सोरेन

आने वाली राजनैतिक पीढ़ी (Political Generation) को उनके लंबे राजनैतिक जीवन से सीख प्राप्त होगी।

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन (Death) पर शोक जताया है।

सोरेन ने कहा कि जगरनाथ महतो का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति (Irreparable Damage) है।

लंबे राजनैतिक जीवन से सीख प्राप्त होगी

सोरेन ने कहा कि महतो झारखंड आंदोलन (Jharkhand Movement) के समय हमारे सहयोगी थे।

उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कार्यशैली, दूरदर्शिता तथा कुशल नेतृत्व प्रत्येक अवसर पर परिलक्षित होती थी। अपने संघर्ष , कर्तव्य निष्ठा, सादगी और विचारों की स्पष्टता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन से झारखंड की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया।

आने वाली राजनैतिक पीढ़ी (Political Generation) को उनके लंबे राजनैतिक जीवन से सीख प्राप्त होगी।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को इस दुःख में खुद को संभालने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article