जून में Jaguar Land Rover की बिक्री घटी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की खुदरा बिक्री जून में समाप्त तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 78,825 इकाई रह गई।

कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी, चीन में कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन और रेंज रोवर स्पोर्ट के नए मॉडल में बदलाव की वजह से खुदरा बिक्री में गिरावट आई है।

अप्रैल-जून तिमाही में जगुआर ब्रांड (Jaguar Brand) की बिक्री 48 प्रतिशत घटकर 15,207 इकाई रह गई। वहीं लैंड रोवर की बिक्री 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,618 इकाई पर आ गई।

Share This Article