Latest Newsबिहारबिहार के एक स्कूल में छात्रों से काम कराने का Video वायरल,...

बिहार के एक स्कूल में छात्रों से काम कराने का Video वायरल, जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जहानाबाद: बिहार के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के कथित रूप से काम कराने का Video सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

बच्चों से कथित रूप से काम कराने के स्कूल की इस कार्रवाई को बाल श्रम निरोधक कानून (Child Labor Prevention Law) के खुलेआम उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है ।

जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने स्वीकार किया कि उन्हें इस मामले की जानकारी है और संबंधित स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

रिची पांडेय ने कहा…

उन्होंने कहा, ‘‘हमने Video पर ध्यान दिया और शुक्रवार को जिले के काको प्रखंड अंतर्गत आने वाले इस्लामपुर पंचायत में स्थित स्कूल का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल में रख-रखाव ठीक नहीं था और उपस्थिति बेहद कम थी। पांडेय ने कहा, ‘‘श्यामपट टूटे हुए थे। मध्याह्न भोजन (Midday meal) भी तैयार नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों को भी आगे की कार्रवाई के आलोक में Video की जांच करने के लिए कहा गया है।

वायरल Video में बच्चों को लकड़ी काटते, पत्थर तोड़ते और जमीन खोदते हुए देखा जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया स्कूल के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किए गए हैं ।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...