रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) में अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत जेल अदालत का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गयी। सभी न्यायिक दण्डाधिकारी, पैनल अधिवक्ता तथा पीएलवी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की।

जेल अदालत में छह न्यायालयों से कुल सात मामलों को प्रस्तुत किया गया।

बिरसा मुण्डा केंद्रीय कारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।

जेल अदालत में मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बिनय कुमार लाल, कमला कुमारी, सचिव डालसा, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, नीरज कुमार, मुनसफ, गौतम गोविन्दा, रेलवे न्यायिक दण्डाधिकारी, अंकिता शर्मा, न्यायिक दण्डाधिकारी, कावेरी कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, कमलेश बोहरा, न्यायिक दण्डाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ल, निबंधक व्यवहार न्यायालय सहित अन्य न्यायिक दण्डाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article