जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी से मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्थित स्वर्णरेखा नदी से शव मिला है। मामला दो थाना क्षेत्रों के अधिकार को लेकर फंस गया। लिहाजा शव को घंटों बाद तक पानी से नहीं निकाला जा सकता।

साकची थाना और मानगो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस शव को एक दूसरे की सीमा में बता रही थी। इस कारण सीमा विवाद में शव बाहर नहीं निकाला जा सका।

उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को निकलवाया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाने के दौरान नदी के अंदर चट्टानों के बीच एक शव दिखाई दिया।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद साकची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

साकची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मानगो पुलिस को जानकारी दी। दोनों थानों की पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद सीमा विवाद पैदा हो गया।

ऐसे में शव करीब पांच घंटे से अधिक समय तक पानी में पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली। आानन-फानन में शव को बाहर निकलवाया गया। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Share This Article