जमशेदपुर जमीन विवाद : मारपीट में चार गंभीर रूप से घायल, MGM में चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के रूपाइडांगा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि रूपाइडांगा निवासी चंद्रकेश सिंह का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा था। आज उनके जमीन पर पड़ोसी चहारदीवारी बना रहे थे।

विरोध करने पर पड़ोसी घमंडी यादव व उनके घर के अन्य सदस्यों ने चार लोगों को मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पहले मामला एमजीएम थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा।

घायलों में चंद्रकेश सिंह, उनकी पत्नी राधिका देवी, बेटा पंकज सिंह, पंकज की पत्नी दिपीका सिंह घायल हुये हैं।

मामले में मारपीट करने का आरोप पड़ोस के रहने वाले घमंडी यादव, उसकी पत्नी, बेटी, दो बेटा साश्वर यादव और सुशांत यादव को बनाया गया है।

Share This Article