जमशेदपुर में आपसी विवाद में पड़ोसियों ने युवक को मारी गोली, 4 गिरफ्तार

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से युवक को घायल अवस्था में MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: शहर के उलीडीह थाना अंतर्गत राम नगर में एक युवक पर आपसी विवाद (Mutual Dispute) को लेकर पड़ोसियों ने गोली (Firing) चला दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से युवक को घायल अवस्था में MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है।

4 आरोपी गिरफतार

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटना में शामिल 4 अभियुक्तों (4 Accused) को गिरफ्तार किया। और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामदे किए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article