Latest NewsझारखंडPara Teacher : झारखंड में यहां 65 सहायक शिक्षकों को ढाई साल...

Para Teacher : झारखंड में यहां 65 सहायक शिक्षकों को ढाई साल से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान, भुखमरी के कगार पर परिवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुरः जिले के करीब 65 सहायक शिक्षकों (पारा शिक्षक) को पिछले ढाई साल से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों की दयनीय स्थिति हो गई है।

जुलाई 2019 से लेकर दिसंबर 2021 तक के मानदेय का भुगतान नहीं होने से परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है।

ऐसे में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय भुगतान जल्द करवाने का आग्रह किया है।

क्या है मामला

ज्ञापन में कहा गया कि विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत अप्रशिक्षित एनसी प्रशिक्षित पारा शिक्षकों का मानदेय रुका हुआ है।

Para Teacher : झारखंड में यहां 65 सहायक शिक्षकों को ढाई साल से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान, भुखमरी के कगार पर परिवार

राज्य परियोजना निदेशक द्वारा अप्रशिक्षित व एनसी प्रशिक्षित पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) के लंबित मानदेय हेतु सभी जिलों को पत्र जारी किया गया था, जिसके अनुसार राज्य के बाकी जिलों के पारा शिक्षकों के मानदेय का भुगतान हुआ है पर पूर्वी सिंहभूम में नहीं हुआ।

इससे जिले में लगभग 65 अप्रशिक्षित व एनसी प्रशिक्षित पारा शिक्षक एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों की अवस्था गंभीर हो गई है।

Para Teacher: In Jharkhand, 65 assistant teachers were not paid honorarium for two and a half years, families on the verge of starvation

कोविड कार्य में भी सेवा दे रहे पारा शिक्षक

ज्ञापन के जरिए संघ ने कहा है कि जिले के कुछ पारा शिक्षक कोविड कार्य में भी लगे हुए हैं। संघ ने मांग की है कि पारा शिक्षकों के मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए।

मौके पर मुख्य रूप से सुमित कुमार तिवारी, प्रीतेश खालको, शशांक महतो, जीतेन गोप, धुर्वपद महतो, पलास रजक, सवाना सोरेन, उत्पल मंडल, कालीचरण हांसदा मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...