जमशेदपुर में सोलर प्लेट चोरी कांड का आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोलर प्लेट चोरी कांड (Solar Plate Theft Case) में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी के विरुद्ध 9 दिसम्बर 2022 को मामला दर्ज हुआ था।

आरोपी ने किया चोरी स्विकार

मामले के आरोपी चंदन मुर्मू, (Chandan Murmu) उम्र 28 वर्ष थाना झारपोखरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध गुड़ाबांदा थाना में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्विकार की।

6 सोलर प्लेट बरामद

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए छह सोलर प्लेट (Solar Plate) बरामद कर लिए हैं।

चोरी किए गए प्लेट उसके घर के पास झाड़ी के नीचे पुआल से ढक कर रखा गया था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया।

Share This Article