जमशेदपुर में पांच लाख के ब्राउन शुगर के साथ सप्लायर गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र में खरकई नदी के किनारे से पुलिस ने ओडिशा के ब्राउन शुगर सप्लायर शेर अली को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है। यह आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आया शेख शेर अली मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत रेंग थाना क्षेत्र के बोरकलाम का रहने वाला है।

आरआईटी थाना परिसर मेंं शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिला पुलिस की यह अबतक की सबसे बड़ी ब्राउन शुगर की रिकवरी है।

गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस की गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा का एक सप्लायर ब्राउन शुगर का सप्लाई करने आया है। उसके बाद छापेमारी की गयी।

इसी बीच खरकई नदी किनारे कुलपटांगा के समीप गश्ती दल को देखकर वह भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से हेलमेट में छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि जमशेदपुर के मानगो में उसे ब्राउन शुगर की डिलीवरी करनी थी।

पुलिस ने आरोपी का बाइक और नोकिया कंपनी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया।

Share This Article