Homeझारखंडझारखंड में यहां ब्लैकमेल कर महिला के साथ सालभर दुष्कर्म करता रहा...

झारखंड में यहां ब्लैकमेल कर महिला के साथ सालभर दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी फिर हुआ यह अंजाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: मानगो दाईगुट्टू में रहने वाली एक महिला को ब्लैकमेल करके पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा लगभग साल भर तक लगातार दुष्कर्म करते रहने का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

तंग आकर महिला ने अपना कमरा बदल दिया तो आरोपी वहां भी दुष्कर्म करने के प्रयास में जुट गया।

बार-बार फोन करने पर महिला ने जब काॅल रिसीव नहीं किया तो युवक ने महिला की अश्लील तस्वीरें उसके परिवार वालों को भेज दी।

इस संबंध में विक्टिम महिला ने मानगो थाने में कालीकर मुखर्जी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

मामला मानगो बैकुंठनगर स्थित एक मकान में एक अप्रैल 2021 से लेकर 15 जनवरी 2022 तक लगातार दुष्कर्म करने का है।

क्या है मामला

थाने में दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया कि आरोपी कालीकर मुखर्जी उसके घर के पास बैकुंठनगर में किराये के मकान में रहता था।

इसी दौरान उसने किसी तरह उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।

महिला ने इसका कई बार विरोध किया, लेकिन फोटो वायरल करने की धमकी पर चुप हो जाती थी। कुछ दिन बाद महिला ने जब अपना घर बदल लिया तो युवक भी बुंडू चला गया।

उसने कई बार फोन से महिला से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने अश्लील तस्वीरें महिला के परिजनों को भेज दी।

इसके बाद महिला ने 15 जनवरी को मानगो थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस महिला का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच व कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की तैयारी में है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...