Homeक्राइमजमशेदपुर की युवती के साथ ऐसे हुआ Love, Sex और धोखा

जमशेदपुर की युवती के साथ ऐसे हुआ Love, Sex और धोखा

Published on

spot_img

जमशेदपुर: एक युवती ने अपने मंगेतर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही, दहेज में 20 लाख रुपये व गाड़ी की मांग पूरी नहीं करने पर शादी करने से इनकार कर देने का भी आरोप लगाया है।

घटना परसुडीह के हलुदबनी की है। युवती ने इस मामले में परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया है। युवती ने अपने मंगेतर के घरवालों पर भी केस किया है।

युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया है। युवती के मुताबिक, दिल्ली में एक कंपनी में काम करने के दौरान उसकी दोस्ती आकाश सिंह नाम के युवक से हुई थी।

जमशेदपुर की युवती के साथ ऐसे हुआ Love, Sex और धोखा

आकाश सिंह मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित बिहपुर गांव भंडापुर का रहनेवाला है। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों की शादी भी तय हो गयी।

शादी तय हो जाने के बाद 29 नवंबर 2020 को आकाश जमशेदपुर आया और बिष्टुपुर स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरा था। उसी दिन आकाश ने युवती को वहां बुलाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये।

जमशेदपुर की युवती के साथ ऐसे हुआ Love, Sex और धोखा

इस घटना के बाद आकाश और उसके परिवारवालों ने दहेज में 20 लाख रुपये और एक गाड़ी की डिमांड कर दी। यह डिमांड पूरी नहीं करने पर आकाश और उसके घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।

युवती ने बताया कि आरोपी युवक अपने परिवार के साथ वर्तमान में रांची में रह रहा है। इधर, युवती के बयान के आधार पर परसुडीह थाना में आरोपी युवक आकाश सिंह के खिलाफ यौन शोषण करने, दहेज नहीं देने पर शादी से इनकार करने और प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जमशेदपुर की युवती के साथ ऐसे हुआ Love, Sex और धोखा

वहीं, आकाश सिंह के पिता अमरिंदर सिंह, मां आशा सिंह, भाई आभास सिंह, रंजना सिंह व शिवेश्वर सिंह के खिलाफ भी दहेज नहीं देने पर शादी से इनकार करने और प्रातड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...