Latest NewsझारखंडJamshedpur Violence : सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 3 लोगों...

Jamshedpur Violence : सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट, सोशल मीडिया का सहारा लेकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: Social Media के माध्यम से नफरत और हिंसा (Hatred and Violence) को फैलाने या बढ़ाने की करनी का फल ऐसा करने वालों पर भी पड़ सकता है, यह उन्हें समझना जरूरी है।

हां, इस मामले में पुलिस (Police) को ही नहीं, समाज को भी सजग रहना जरूरी है। याद कीजिए, झारखंड में जमशेदपुर (Jamshedpur) के कदमा थाना (Kadma Police Station) क्षेत्र के शास्त्री नगर में रामनवमी के दौरान किस तरह हिंसा फैलाई गई थी।

अभी तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई। सोशल मीडिया पर आज भी उल्टे-सीधे पोस्ट (Upside Down Post) किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में सतर्क होकर कार्रवाई भी कर रही है।

सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

इसी कड़ी में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द (Communal Harmony) बिगाड़ने की योजना बना रहे तीन लोगों को भी अरेस्ट किया है।

इनमें Whatsapp Group Admin धतकीडीह हरिजन बस्ती के सुब्रतो मुखी और ग्रुप सदस्य ऋषभ मुखी, अंकित मुखी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल भी बरामद किया है, जिनमें Whatsapp Chat मिले है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदुत्व नाम से Whatsapp Group

बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार (Anjani Kumar) ने बताया कि सुब्रतो मुखी द्वारा हिंदुत्व नाम से एक Whatsapp Group का संचालन किया जाता है, जिसमें कई सदस्य जुड़े हैं।

पुलिस को इस ग्रुप के बारे में जानकारी मिली, जिसमें Group के सदस्य चैटिंग के माध्यम से धार्मिक भावनाओं (Religious Sentiments) को ठेस पहुंचाने की योजना बना रहे थे।

यह घटना 12 अप्रैल को अंजाम दिया जाना था। इसके पूर्व ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...