Homeझारखंडचाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया...

चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिम सिंहभूम: चाईबासा (Chaibasa) के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में बुधवार को IED ब्लास्ट में CRPF 197 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट (Airlift) कर रांची भेजा गया है।

चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है।

फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है

उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में CPI माओवादी नक्सलियों के बड़ी संख्या में उपस्थित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना के सत्यापन के लिए अहले सुबह से चाईबासा पुलिस (Chaibasa Police), कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर और CRPF 60 BN, 174 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था।

इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोजोहातु से अंजदबेड़ा के बीच सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा एक IED का विस्फोट किया गया।

इसमें CRPF 197 BN के SI इंसार अली जख्मी हुए हैं। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सर्च अभियान के दौरान उसी क्षेत्र में एक अन्य जिंदा पाईप बम IED बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा बलों एवं बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सिर्फ डिजिटल सुनवाई

Delhi's Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब सुप्रीम कोर्ट की...

खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद...

1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

Naxalite Raja Hemant Asur Arrest : लोहरदगा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते...

खबरें और भी हैं...