Latest NewsUncategorizedJeff Bezos को एक दिन में 20.5 अरब डॉलर का नुकसान

Jeff Bezos को एक दिन में 20.5 अरब डॉलर का नुकसान

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को 20.5 अरब डॉलर यानी करीब 1,56,872 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। यह डी-मार्ट चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के मालिक और दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कुल नेटवर्थ से अधिक है।

एक ‎रिपोर्ट के मुताबिक दमानी की नेटवर्थ 20.3 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 70वें नंबर पर हैं। इस गिरावट के बाद बेजोस की नेटवर्थ 148 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि वह दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

ऐमजॉन के शेयरों में शुक्रवार को करीब 15 फीसदी गिरावट

ऐमजॉन के शेयरों में शुक्रवार को करीब 15 फीसदी गिरावट आई। इसकी वजह यह है कि साल की पहली तिमाही में कंपनी को 3.84 अरब डॉलर यानी का नुकसान हुआ। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 8.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने दूसरी तिमाही में रेवेन्यू के अनुमान को घटा दिया है। ऐमजॉन को इलेक्ट्रिक वीकल बनाने वाली कंपनी में निवेश पर 7.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस साल बेजोस की नेटवर्थ में 43.9 अरब डॉलर की कमी आई है।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने जा रहे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 249 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 3.63 अरब डॉलर की गिरावट आई।

फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी के बर्नार्ड आरनॉल्ट इस सूची में तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। अडानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 1.97 अरब डॉलर और अंबानी की नेटवर्थ में 98.8 करोड़ डॉलर की कमी आई।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...