हजारीबाग में रामनवमी के दौरान 14 DSP की तैनाती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामनवमी के दौरान संवेदनशील हजारीबाग जिले में 14 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

हजारीबाग डीआईजी ने पुलिस मुख्यालय से शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 7 से 13 अप्रैल तक करने की मांग की थी। पुलिस मुख्यालय के आईजी मानवाधिकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जंगलवार फेयर के डीएसपी कृष्ण कुमार महतो, जेएपीटीसी पदमा के डीएसपी हीरालाल रवि, आइआरबी 3 चतरा के डीएसपी श्रीराम सामद, अरुण कुमार तिर्की, विशेष शाखा के डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो, रतिभान सिंह, सीआईडी के डीएसपी रविशंकर सिंह, जैप आठ पलामू के डीएसपी भूपेंद्र राउत प्रसाद, बेनेडिक्ट मरांडी, जैप 10 की डीएसपी हेलेन सोय, आइआरबी 4 के डीएसपी प्रदीप पॉल कच्छप, जेपीए डीएसपी नवीन चंद्र दास, जैप 7 डीएसपी तालो सोरेन और शशिकांत सुधांशु कुजूर को हजारीबाग में तैनात किया गया है।

Share This Article