Homeझारखंडरांची में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

रांची में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Published on

spot_img

रांची: रांची में सभी मंदिरों में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा गुंजायमान रहा।

इसी क्रम में शनिवार को श्री महावीर मंडल रांची के आह्वान पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष (कार्यक्रम प्रभारी) राजीव रंजन मिश्रा और अध्यक्ष अशोक पुरोहित के नेतृत्व में मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिर एवं सभी अखाड़ों में दीप जलाए गए।

महाबली श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। प्रसाद का भी वितरण किया गया।

दीप जलाकर महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई

रंजन ने बताया कि श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के द्वारा श्री हनुमान मंदिर बड़ा तालाब में महाबली हनुमान की पूजा अर्चना हुई।

दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार बार्डगाई, बरियातू, लालपुर, कोकर, लोवाडीह, चुटिया, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, पुंदाग, अरगोड़ा, कांके रोड एवं रातू रोड क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दीप उत्सव के तहत दीप जलाकर महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई।

आयोजन को सफल बनाने में श्री महावीर मंडल रांची के मंत्री कैलाश केसरी, राज किशोर, राहुल सिन्हा चंकी, प्रकाश चंद्र सिन्हा, अभिषेक चौधरी, प्रकाश साहू, डॉ जीवाधन प्रसाद, अमित सोनी, नकुल तिर्की, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, रोहित पांडेय और इंदर सिंह सहित अन्य की भूमिका रही।

वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव प्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया और तपोवन में भी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...