पलामू में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पीठासीन अधिकारी की दुर्घटना में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के पहले चरण के मतदान में प्रमोद कुमार मेहता बतौर पीठासीन पदाधिकारी चुनाव कराकर छतरपुर से लौट रहे थे।

पीछे से आती हुई अज्ञात गाड़ी उन्हें रौंदते हुए गुजर गयी। यह घटना शनिवार रात 10 बजे की है।

उमवि बहेरा नौडीहा में बतौर प्रभारी पदस्थापित थे

उनके परिजन सुबह तक परेशान रहे। उनके बहनोई डॉ अनूप कुमार मेहता की शिकायत है कि बड़ी घटना हो जाने के बावजूद सरकारी महकमा उदासीन बना हुआ है।

सुबह में पोस्टमार्टम के लिए परेशान थे। प्रमोद कुमार मेहता नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) के ग्राम ओरिया के निवासी थे। उमवि बहेरा नौडीहा में बतौर प्रभारी पदस्थापित थे।

Share This Article