पंचायत चुनाव को लेकर कलस्टर बनाने के लिए भेजें अंतिम प्रस्ताव: शशि रंजन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पंचायत चुनाव (Election) को निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी सह सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी शाहिद अहमद, परिवहन पदाधिकारी सह परिवहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनवर हुसैन बुधवार की शाम को छतरपुर और हुसैनाबाद पहुंचे।

पदाधिकारियों ने छतरपुर स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में अस्थाई रूप से प्रस्तावित वज्रगृह, एवं मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर तथा हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र तथा डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र स्थल पर निर्वाचन कार्य के लिए अबाधित विद्युत आपूर्ति करने हेतु अस्थाई रूप से विद्युतीकरण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही वहां साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल इत्यादि आवश्यक बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुसैनाबाद एवं छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्य हेतु अबतक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

शस्त्रों का निरीक्षण करने की बातें कही

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कलस्टर बनाने हेतु शीघ्र अंतिम प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया।

साथ ही शस्त्रों का निरीक्षण करने की बातें कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की कोई व्यवधान नहीं होनी चाहिए।

अराजक तत्व, असामाजिक तत्व एवं अपराधिक छवि के लोगों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसके अलावा बिहार से सटे सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।

Share This Article