रांची में प्रदेश भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा (BJP) प्रदेश इकाई ने Ranchi में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली।

पार्टी के MLA दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से निकली यह यात्रा कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड डोरंडा होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक गयी है।

 Bike से तिरंगा यात्रा निकाले गए

हाथों में तिरंगा लिए मरांडी समेत पार्टी के अन्य विधायक (MLA) पहले बापू वाटिका में इकट्ठे हुए।

उसके बाद वहां महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी Bike पर सवार होकर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के लिए निकले।

मरांडी ने कहा कि देश के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह हमारे लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रति यही भावना सबको एक दूसरे से एकता के धागे में पिरोती है। उन्होंने आमलोगों से अपने-अपने घरों के ऊपर झंडा लगाने की भी अपील की।

तिरंगा यात्रा में विधायक अमर बाउरी (MLA Amar Bauri), रंधीर सिंह, भानु प्रताप शाही, सीपी सिंह, JP Patel, नवीन जायसवाल, अमित मंडल, आलोक चौरसिया, राज सिन्हा, विरंची नारायण और अपर्णा सेनगुप्ता समेत अन्य शामिल हुए।

Share This Article