द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधायक कोचे मुंडा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता और संतोष जायसवाल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट मिलने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयन की तैयारी शुरू कर दी और विधायक कोचे मुंडा भी जश्न में शामिल होने के लिए रांची से तोरपा पहुंच गये।

द्रौपदी मुूर्मू को राजनीति का है बहुत लंबा अनुभव

कार्यकर्ताओं में जीत का खुमार इस तरह था कि चुनाव परिणाम (Election Results) की घोषणा होने के पहले कार्यकर्ताओं विजय जुलूस निकाल दिया। मौके पर विधायक ने कहा कि द्रौपदी मुूर्मू को राजनीति का बहुत लंबा अनुभव है।

वे ओडिशा सरकार में मंत्री और झारखंड में राज्यपाल का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा।

विजय जुलूस (Victory Procession) में तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, पिछड़ी जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार महतो, नीरज जायसवाल, मुकेश जायसवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article