चाईबासा में धारदार हथियार से काट दी जीभ, तीन गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: चक्रधरपुर शहर (Chakradharpur City) के टोकलो रोड निवासी राजाराम रवि का जीभ काटने के आरोप में Police ने गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार (Arreste) किया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में चाईबासा Jail भेज दिया गया। बताया जाता है कि 15 अगस्त की शाम चक्रधरपुर शहर के टोकलो रोड निवासी राजाराम रवि के साथ आपसी विवाद में कुछ युवकों ने मारपीट किया था।

धारदार हथियार से राजाराम रवि का जीभ काटा

इस दौरान आरोपितों ने धारदार हथियार से उसके जीभ को काट दिया था। इस मामले में चक्रधरपुर थाना की Police ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित टोकलो Road निवासी विंदेश्वर पासवान उर्फ बिट्टू और राहुल नायक उर्फ भक्कू को गिरफ्तार (Arreste) किया, जबकि केनाल रोड निवासी रवि कुमार पंडित को पीड़ित के परिजनों ने चाईबासा में पकड़ कर Police के हवाले कर दिया।

Police के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपित रवि कुमार पंडित है। उसी ने धारदार हथियार (Sharp Weapon) से राजाराम रवि का जीभ काटा है, जबकि अन्य सहयोगी घटना को अंजाम देने में सहयोग किए हैं।

चक्रधरपुर थाना की Police ने तीनों आरोपियों का अनुमंडल अस्पताल (Subdivision Hospital) में मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में चाईबासा Jail भेज दिया।

Share This Article