झारखंड

कोडरमा के पंचखेराे डैम में डूबे सभी आठ लोगों के निकाले गए शव

कोडरमा: कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा पर स्थित पंचखेरो डैम में रविवार को नाव हादसे (Boat Accident) में डूबे सभी आठ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।

NDRF की टीम ने मंगलवार की सुबह दो बच्चों के शव निकाले। घटना के लगभग 40 घंटे बाद इन दो शवों को निकाला जा सका। इसके पहले सोमवार को छह शव (Dead Body) निकाल लिए गए थे।

मंगलवार की सुबह मृतक सीताराम यादव के पुत्र हर्षल कुमार (8) और पुत्री साक्षमा उर्फ छोटी कुमारी (4) का शव निकाला गया।

नाव में पानी भर जाने से सभी लोग डूब गए

इससे पूर्व सोमवार को छह शव निकाले गए थे। इसमें सीताराम यादव (40), सेजल कुमारी (16), पलक कुमारी (14), अमित कुमार सिंह (14), राहुल कुमार (16) और शिवम कुमार (17) के शव मिले थे। इसके बाद सोमवार शाम को अभियान रोक दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के लोग रविवार को पंचखेरो डैम (Panchkhero Dam) में घूमने आए थे। नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।

इस दौरान नाव में पानी भर जाने से सभी लोग डूब गए। नाव पर सवार नौ लोगों में सिर्फ एक प्रदीप सिंह ही तैर कर बाहर निकल पाये। बाकी सभी लोग डूब गए। नाविक रोहित कुमार (16) भी बाहर निकलने के बाद फरार हो गया था।

मरकच्चो के पचखेरो डैम में हुए नाव हादसा को लेकर मरकच्चो थाना में खेतो निवासी प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) ने मामला दर्ज कराया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker