मां छिन्नमस्तिका मंदिर में बॉलीवुड स्टार मनोज वाजपेई ने टेका मत्था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद नेता और अभिनेता अक्सर लेते रहते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेई (Bollywood Star Manoj Bajpai) का भी नाम जुड़ गया है।

शुक्रवार को वह रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रजरप्पा (Rajrappa) की मनोहर वादियां लोगों के मन को लुभाती हैं।

वह पिछले कुछ दिनों से हजारीबाग और रामगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में फिल्म की शूटिंग पर थे।

दामोदर और भैरवी नदी के संगम को काफी देर तक निहारा

इसी दौरान उन्हें कई लोगों ने मां छिन्नमस्तिका की कहानियां सुनाई। इससे पहले भी कई बड़े नेताओं और क्रिकेटरों को मां छिन्नमस्तिका में आते हुए उन्होंने सुना है।

यहां की महिमा और यहां के मनोरम वादियों के बारे में चर्चा होती रहती थी। आज जब यहां आया हूं तो वाकई महसूस हो रहा है कि इतना पवित्र स्थान है यह।

उन्होंने दामोदर और भैरवी नदी के संगम को काफी देर तक निहारा। इसके बाद वहां के आसपास के वादियों का भी जायजा लिया। मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नारियल की बलि दी।

Share This Article