Latest Newsझारखंडदुमका में कड़ी सुरक्षा के बीच निकली अंकिता की अंतिम यात्रा

दुमका में कड़ी सुरक्षा के बीच निकली अंकिता की अंतिम यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दुमका की बेटी अंकिता (Ankita) की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों (Security forces) को तैनात कर अंतिम यात्रा निकाली गई।

अंतिम यात्रा में दुमका सांसद सुनील सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अंकिता की अंतिम क्रिया बेदिया घाट में होगी।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना (Untoward incident) की आशंका को देखते हुए दुमका के उपायुक्त और एसपी भी अंतिम यात्रा में शामिल रहे। भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया।

एकतरफा प्यार में विफल रहने के बाद शाहरुख हुसैन नामक युवक ने 12वीं की छात्रा अंकिता पर 23 अगस्त को पेट्रोल छिड़ककर उसके ही घर में ही जला दिया था।

युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी

बेहद गंभीर स्थिति में उसे दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी।

उसने दोस्ती करने के लिए कई बार युवती पर दबाव बनाया, लेकिन नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। Ankita की बूढ़ी दादी ने कहा कि आरोपित को फांसी की सजा दी जाए, जिसने मेरी पोती की जान ली है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...