Latest Newsझारखंडगोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सफर होगा आरामदायक, जानें कैसे

गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सफर होगा आरामदायक, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (Gorakhpur-Hatia Maurya Express) को अपग्रेड किया जा रहा है।

इसके तहत इस ट्रेन के पारंपरिक रेक को एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित कर दिया जायेगा।

एलएचबी रेक के कोच पहले की तुलना में ज़्यादा आरामदेह हैं।

इसमें बेहतर सीट, चार्जिंग पॉइंट, पंखे और ब्रेकिंग सिस्टम भी पहले से ज्यादा पावरफुल हैं, जिससे पैसेंजर्स को सफर के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

ट्रेन 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन आठ जून से पारंपरिक रेक के स्थान पर एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित हो कर गोरखपुर से चलेगी।

ट्रेन में पहले से ज्यादा पैसेंजर्स भी जा सकेंगे

ट्रेन 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्स्प्रेस नौ जून से पारंपरिक रेक के स्थान पर एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित होकर हटिया से चलेगी।

इन ट्रेनों में जब एलएचबी कोच लग जायेगा तो जेनरेटर यान का 1, एसएलआरडी एक कोच, सामान्य श्रेणी के तीन कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3 टियर के सात कोच, वातानुकूलित 2 टियर का एक कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित 2 टियर के संयुक्त कोच का 1 कोच समेत कुल 21 कोच होंगे, जिससे कि ट्रेन में पहले से ज्यादा पैसेंजर्स भी जा सकेंगे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...