पूजा सिंघल को क्यों नहीं निलंबित किया गया: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने ईडी की ओर से गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल का अबतक निलंबन नहीं किये जाने पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

प्रकाश ने बुधवार को कहा कि राज्य की जनता उम्मीद कर रही थी कि मुख्यमंत्री आज अपना राजधर्म निभाएंगे लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद भी उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिए।

कांग्रेस भाजपा को पानी पीकर कोस रहे थे

उन्होंने कहा कि कल तक ईडी की कार्रवाई को गीदड़ भभकी बताने वाले मुख्यमंत्री आज दिखावे के बयान दे रहे। आज उनको भ्रष्टाचार पर कार्रवाई सही लगने लगा।

प्रकाश ने कहा कि कल तक झामुमो, कांग्रेस भाजपा को पानी पीकर कोस रहे थे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय और मेरे आवास के साथ बाबूलाल मरांडी के आवास को घेरने की कोशिश की।

Share This Article