ABVP के प्रांत कार्यालय यशवंत स्मृति का 14 को होगा लोकार्पण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड प्रांत कार्यालय यशवंत स्मृति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 14 मई को मोरहाबादी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में होगा।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर होंगे।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री के एन रघुनंदन और अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, विकास भारती के सचिव पदमश्री अशोक भगत होंगे।

Share This Article