रांची में डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, 9 पर FIR

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सरजोमडीह जामुन टोली में डायन (Witch) बिसाही के आरोप में सीमा देवी की लोहे के साबल से मारकर हत्या (Murder) कर दी गयी। घटना शनिवार सुबह की है।

पुलिस ने आरोपी महिला बासो देवी उर्फ बंसती देवी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। उसके पास से लोहे का साबल और खून लगी साडी बरामद किया है।

साजिश रच कर हत्या करने का आरोप लगाया गया

पुलिस ने सीमा देवी के पति चामु लोहरा के बयान पर नौ नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इनमें बंशी लोहरा, बासो देवी, बिरसा लोहरा, बिरसा लोहरा की पत्नी, जीतु लोहरा, रमिया देवी, चंदा लोहरा, पुनम देवी, दशरथ लोहरा शामिल है।

इनपर डायन (Witch) बिसाही के नाम पर साजिश रच कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी Rural SP Naushad Alam ने शनिवार को दी।

Share This Article