चाईबासा : प्रेमिका से बनाया शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर किया फेसबुक पर वायरल, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: मंगलवार को पुलिस ने कृष्णा चंद्रपुर से फेसबुक (Facebook) पर प्यार कर धोखा देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़बिल थाना प्रभारी सुशांत कुमार दास ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बड़बिल थानांतर्गत महंतो बस्ती की एक युवती के साथ मयूरभंज जिले के बेटानात थानांतर्गत कृष्णाचंद्रपुर का रहने वाला अरबिंद महंतो नाम के युवक से फेसबुक के जरिये प्रेम शुरु हुआ था।

इसके बाद में अरबिंद ने उक्त युवती को विवाह करने का वादा तथा प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल कर दिया।

इस पूरे मामले की जानकारी उक्त युवती ने बड़बिल थाने में जाकर दर्ज कराई।

मामला दर्ज होते ही बिना देर किए आरोपी अरविंद को उसके गांव कृष्णचंद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article