बोकारो के मारुति शोरूम में अपराधियों ने चलाई गोली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सेक्टर 4 स्तिथ मारुती शोरूम, में बुधवार को मोटरसाइकिल में सवार होकर आये दो बदमाशों ने शोरूम के बाहर से दो राउंड फायरिंग  (Firing) की और भाग गए।

हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, सिर्फ शोरूम में लगा शीशा चनका है। घटना के बाद से शोरूम में काम करने वाले कर्मी और आसपास रहने वाले लोग दहशत में है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 4 थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुयाना किया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पूरी घटनाक्रम कैद हो गई है।

शख्स ने एक फायरिंग कर दी और फिर निकल गए

इसके आधार पर पुलिस ने अनुसन्धान शुरू कर दिया है।मारुती शोरूम के जनरल मैनेजर, दिलीप महतो ने बताया की घटना करीब 3 बजे के आस पास की है।

दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और शोरूम पर चलती गाड़ी से दो राउंड फायरिंग किया। बाइके चलाने वाला शक्श हेलमेट पहने हुए था।

शोरूम के सामने पहुंचते ही बाइक के पीछे बैठे शख्स ने पिस्तौल निकला और शोरूम के तरफ निशाना साधते हुए एक फायरिंग कर दी और फिर निकल गए।

Share This Article