धनबाद : प्रेम प्रसंग में भतीजे ने कुल्हाड़ी से मारकर की चाची की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बथान ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमूलदान गांव में गुरुवार को एक भतीजे ने धारदार हथियार से चाची को मार डाला।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपित आशीष मंडल का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसकी जानकारी उसकी चाची बुनु मंडल को हो गई थी और वह इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देनी चाही।

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है

आरोपित को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो उसने मौका देख घर में रखे कुल्हाड़ी से चाची बुनू मंडल के सिर पर वार कर दिया। घटनास्थल पर ही बुनू मंडल की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया है। घटना के इसकी जानकारी परिजनों ने कालू बथान ओपी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची कालू बथान ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Share This Article