दुमका पुलिस ने बाइक चुराने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बाइक चोरी के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी देवघर जिला के पालोजारी थाना क्षेत्र के पालोजोरी निवासी आदित्य साह उर्फ किशन है।

पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र दासोरायडीह से चोरी के बाईक बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जाल बिछा चोर को चोरी के बकाईक समेत गिरफ्तार करने में सफल रही

वर्तमान में आरोपी चोर नगर थाना क्षेत्र के टाटा शोरूम चौक के समीप अपने मौसी के यहां रहता था।

मामले में थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि बीते 13 मई को थाना क्षेत्र के आंदीपुर गांव के अजीत कुमार महतो का बाईक चोरी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई थी।

सूचना पर पुलिस जाल बिछा चोर को चोरी के बईक समेत गिरफ्तार करने में सफल रही

Share This Article