दुमका में यहां मना करने के बाद भी पत्नी गई मायके, तो पति ने उठाया खौफनाक क़दम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: मना करने के बाद भी पत्नी के मायके जाने पर क्षुब्ध पति ने फंदे (Sucide) पर लटक कर जान दे दी। घटना जिले के सरैयाहाट थाना (Saraiyahat Police Station) क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भक्तियाडीह गांव निवासी अरुण हरिजन (35) सरैयाहाट स्थित एफसीआई गोदाम (FCI Godown) में मजदूरी का काम करता था।

बुधवार को भी वह गोदाम में अनाज तौल कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन पर उसे बच्चों के साथ मायके जाने की बात कही।

 शव को पोस्टमार्टम के लिए फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज भेज दिया है

अरुण ने उसे फोन पर ही मायके जाने से मना किया लेकिन उसकी पत्नी ने बात अनसुना कर फोन काट दी।

गोदाम से काम खत्म कर देर शाम जब अरुण घर पहुंचा तो पत्नी को घर में नहीं देख वह सीधे घर के अंदर गया और फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Share This Article