सरायकेल में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई पांच

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत (NH- 33) पर चिलगू के पास एक मिनी ट्रक तेज़ रफ्तार से कैनल पर बने पुल से जा टकराया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक (Mini Truck) में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मृतकों में अर्जुन सिंह मुंडा, सुनील सिंह मुंडा, शैलेंद्र मछुआ, भीम सिंह मुंडा और नीलम सिंह मुंडा हैं। गंभीर रूप से घायल दो अन्य को रिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी मिलने पर चांडिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुआ।

रिम्स जाने के दौरान अर्जुन सिंह मुंडा की भी मौत हो गई

घायल शिबू मछुआ ने बताया कि वे लोग उरमाल से अपने साथी सोनू मुंडा की शादी के बाराती में आए थे।

चांडिल के रामगढ़ से मिनी ट्रक में सवार होकर बारात (Barat) से वापस लौट रहे चौका और ईचागढ़ के बराती चिलगू के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

घटना सुनील सिंह मुंडा, भीम सिंह मुंडा और नीलम सिंह मुंडा की मौके पास ही मौत हो गई थी, जबकि 14 लोग घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया था, जहां शैलेंद्र मछुआ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सूचना पाकर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एमजीएम अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से रिम्स रेफर करवाया। रिम्स (Rims) जाने के दौरान अर्जुन सिंह मुंडा की भी मौत हो गई

Share This Article