गुमला के BJP नेता शक्ति साहु का निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिला कार्यकारिणी सदस्य और BJP नेता शक्ति साहु (Shakti Sahu) 63 वर्ष में उनका शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से जिला भाजपा परिवार में शोक व्याप्त है।

वे आज सुबह नौ बजे रायडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित बनवारी लाल साहु मध्य विद्यालय मतदान करने पहुंचे। इसके बाद वे बनवारी लाल साहु प्लस टू विद्यालय में बने दूसरे मतदान केंद्र गये, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के कारण शक्ति साहु आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। विरोधी दलों के लोग भी उनकी इज्जत किया करते थे।

Share This Article