गोड्डा में श्रम विभाग का क्लर्क पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: गोड्डा स्थित श्रम विभाग कार्यालय में कार्यरत क्लर्क सोनू मरांडी को पांच हजार रुपये घूस लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

सोनू मरांडी को एसीबी की टीम अपने साथ दुमका ले गयी। मामला लेबर लाइसेंस बनाने के एवज में घूस लेने का है।

गिरफ्तार क्लर्क सोनू मरांडी श्रम अधीक्षक कार्यालय में मूल रूप से निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत है। वह दुमका जिले के छोटी रणबहियार-मड़गामा थाना हंसडीहा का रहने वाला है।

लाइसेंस देने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गयी

गोड्डा में अडानी पावर लिमिटेड में एरिया इंचार्ज के पद पर कार्यरत राजीव कुमार रंजन ने लेबर लाइसेंस के लिए श्रम अधीक्षक कार्यालय में लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था।

इस दौरान श्रम विभाग में कार्यरत क्लर्क सोनू मरांडी ने लेबर लाइसेंस की फाइल श्रम अधीक्षक के पास भेजने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की।

इसको लेकर सोनू मरांडी ने एक मई को सिंगल विंडो सिस्टम से ऑनलाइन जेनरेटेड लाइसेंस के लिए पावती रसीद आवेदक राजीव कुमार काे दिया। इसके बाद लाइसेंस देने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गयी।

Share This Article