पंचायत चुनाव 2022 : गुमला में 62.71 फीसदी मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) का प्रथम चरण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सिसई, भरनो व रायडीह प्रखंड में वोट पड़े। प्रथम चरण में सिसई भरनों एवं रायडीह प्रखंड में हुए मतदान की प्रतिशत 62.71 है।

गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव व एसपी डा. एहतेशाम वकारीब ने संयुक्त रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

सिसई के मतदान केन्द्रों में कुल 61.10 प्रतिशत, भरनो प्रखंड के मतदान केन्द्रों में कुल 60.87 प्रतिशत तथा रायडीह प्रखंड के मतदान केन्द्रों में कुल 66.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Share This Article