पंचायत चुनाव 2022 : गिरिडीह में भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के जमुआ नवडीहा ओपी के चोरगता पहले चरण के पंचायत चुनाव (Panchayat Election) प्रचार के दौरान पंचायत समिति सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

घटना में दो लोग के घायल हो गए। घायलों में नीरज देव और दूसरा मुखिया प्रत्याशी समर्थक नवीन देव शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार नवडिहा ओपी के चोरग्ता पंचायत का यह विवाद शनिवार की सुबह का है। दोनों तरफ से पथराव की भी सूचना है।

जानकारी मिलने के बाद नवाडिहा ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है।

Share This Article