रांची सुखदेव नगर हत्याकांड में पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित खजुरिया मैदान में शुक्रवार की देर रात दोस्तों ने दारू पिलाकर संतोष साहू उर्फ चंदन साहू (35) की हत्या कर दी थी।

उस पर नुकीले हथियार से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अब तक पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या हुई है।

पुलिस अनुसंधान कर रही है

बताया जाता है कि चंदन साहू का सुखदेवनगर इलाके में एक सीमेंट का दुकान है। शुक्रवार की देर रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था लेकिन वह रात में घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसके हत्या की जानकारी परिवार वालों को मिली।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

Share This Article