दुमका में सड़क दुर्घटना, वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर महादेवगढ़ के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आने से वृद्ध मटरू टुडू की मौत हो गई।

मटरू टुडू जरमुंडी थाना क्षेत्र के दसमनिया गांव निवासी था।

अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है

जानकारी के अनुसार वह थाना क्षेत्र के किसी रिस्तेदार के यहां मटरू गया था। किसी काम से पैदल निकला। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस की मदद से फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article