Latest Newsझारखंडरांची में यहां बाजार से घर लौट रही बच्ची से चार नाबालिगों...

रांची में यहां बाजार से घर लौट रही बच्ची से चार नाबालिगों समेत सात ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: तोरपा के एक गांव में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप (Gang Rape) का मामला प्रकाश में आया है।

करीब एक सप्ताह पहले हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया है। दुष्कर्म का मामला तोरपा के एक गांव का है।

आठ मई की शाम की वारदात

खबर है कि 8 मई की शाम बाजार से नाबालिग साइकिल से घर जा रही थी। तभी सुनसान जगह से गुजरते समय सात लड़कों ने बच्ची को जबरन रोक लिया।

इसके बाद सभी आरोपी उसे पास के ही बगीचे में उठाकर ले गए। वहां तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

चार युवक पास में खड़े होकर कोई आ न जाये यह देख रहे थे। सभी आरोपी पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं।
हत्या की धमकी के चलते नहीं बता रही थी लड़की

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि किसी कोई इस बारे में बताने पर उसकी वे हत्या कर देंगे।

इसी धमकी के डर से वह किसी को कुछ नहीं बता रही थी। आखिरकार परेशान होकर उसने 13 मई को अपनी बहन को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर सातों आरोपियों को दबोच लिया।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...