हजारीबाग में कुएं से मिली महिला की लाश, कमर और हाथ-पैर में बंधी थी रस्सी, आंख भी एक फोड़ी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरही प्रखंड के पंचमाधव पंचायत के बसरिया गांव स्थित कुएं से हाथ, पैर और कमर में रस्सी से बंधी महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान कलावती देवी के रूप में की गई है।

वह पंचमाधव की निवासी थी। महिला की एक आंख फोड़ दी गई है और उसके आंख से खून निकलने के निशान हैं।

परिजनों ने बताया कि महिला रविवार को अपने घर से खेत से अरहर की गांठ लाने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है

परिजनों ने काफी जांच की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान बसरिया में एक कुएं में सुबह साढ़े पांच बजे महिला का शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी जाए। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि इस मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Share This Article