Homeझारखंडरांची वार्ड पार्षद के पति रिंकू के मर्डर की वजह बनी विवादित...

रांची वार्ड पार्षद के पति रिंकू के मर्डर की वजह बनी विवादित जमीन, जल्द खुलेगा हत्या का राज

Published on

spot_img

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में हुए वार्ड नंबर 17 की पार्षद शबाना खातून के पति और जमीन कारोबारी मो फिरोज उर्फ रिंकू के मर्डर के मामले में पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

जांच में यह पता चला है कि सालभर पहले बड़ा तालाब के पास रिंकू ने हिंदपीढ़ी के बिल्डर मुर्शिद आलम नामक से 60 लाख रुपए में 2.50 डिसमिल जमीन खरीदी थी।

कुछ दिनों बाद ही रिंकू काे पता चला कि यह जमीन विवादित है और पहले से ही किसी दूसरे के नाम पर जमीन का डीड है। इसके बाद पार्षद पति ने विवादित जमीन हाेने की बात कहकर बिल्डर से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया था।

बिल्डर पैसा लौटाने काे तैयार नहीं था। काफी प्रयास के बाद पार्षद पति और बिल्डर के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद 45 लाख रुपए पार्षद पति काे वापस करने की बात पर सहमति बनी थी।

हालांकि इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है की उस जमीन को मुर्शीद ने किसी बिल्डर को बेचकर पैसे उठालिया, लेकिन रिंकू को पैसा वापस नहीं दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद रिंकू ने मुर्शीद से पैसे की मांग की।

लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। चार दिन पहले रिंकू ने मुर्शीद का कालर पकड़कर पैसे नहीं देने पर केस दर्ज कराने की धमकी दी थी।

ऐसे किया प्लान…बुलाया अपने घर

घटना के चश्मदीद ने पुलिस को बयान दिया है कि मुर्शीद के पास 45 लाख रुपए बकाया था। उसी पैसे को लेने के लिए वह रिंकू के साथ बीते शनिवार की शाम मुर्शीद के हिंदपीढ़ी स्थित घर गया था।

रिंकू ने कहा कि वह आज पैसा लेकर ही जाएगा। पैसा मिलने तक वह यहीं पर बैठे रहेगा। मुर्शीद ने रिंकू से कहा कि वह उसे पैसा देगा। बैंक से पैसा निकालने के लिए एक आदमी को भेजे हैं।

यह कहकर मुर्शीद रिंकू को अपने घर में बैठाकर रखा। इफ्तार के बाद मुर्शीद ने रिंकू से कहा कि बैंक का लिंक फेल हो गया है। इस वजह से वह पैसा नहीं दे पाएगा।

इस बात को लेकर रिंकू और मुर्शीद के बीच तू-तू-मैं-मैं और गाली-गलौज भी हुई। दोनों के बीच देखने-दिखाने की भी धमकी की बात हुई।

इसके बाद वह रिंकू के साथ स्कूटी से निकल गया। हफीज चौक के पास जैसे ही वे दोनों स्कूटी से पहुंचे। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार अपराधियों ने रिंकू को गोली मारकर हत्या कर दी।

जल्द खुलेगा हत्या का राज

रिंकू हत्याकांड के मामले में पुलिस कॉल डंप निकाल रही है। इससे इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता चल जाएगा।

पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल लोगों तक पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...