दुमका में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे (Dumka-Bhagalpur State Highway) पर सहेजना के समीप एक ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार बीना देवी (50) की मौत हो गई।

बीना देवी जिले के रामगढ़ प्रखंड के शारंगपानी (सहेजना ) गांव की रहने वाली थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

वहीं शिवानी कुमारी को मामूली सी चोट आई है। घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुमका की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।

Share This Article