बोकारो में दो बच्चों के साथ जहर खाने के बाद फंदे से लटक गई महिला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: आए दिन पति पत्नी के बीच के झगरा थाने और फिर कोर्ट (Dispute Between Husband And Wife) तक पहुंचने लगे हैं जिसका फैसला कोर्ट लेती है लेकिन कई मामलों में पति या पत्नी आत्महत्या कर अपने झगड़े का फैसला खुद कर लेते हैं।

यह मामला दिन प्रतिदिन आम होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर बरटांड़ से प्रकाश में आई है। जहां एक 30 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की है।

मृतक की पहचान कमला देवी के नाम से की गई है। जिन्होंने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर खुद को फंदे से लटका लिया था।

कमला और उनके दोनों बच्चों को नया मोड़ वेलमार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

सभी की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां 2 वर्षीय अमन व 9 वर्षीय श्रेया का इलाज फिलहाल जारी है।

अस्पताल में कमला को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमला के पति चंचल विश्वकर्मा से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार पति चंचल विश्वकर्मा के साथ प्रतिदिन देर रात घर पहुंचने पर बहस होती थी। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था।

इस दौरान पति ने मारपीट की। इसके बाद महिला जहर का पुड़िया निकाली। पहले खुद खाई। उसके बाद दोनों बच्चों को भी जहर खाने के लिए कहा।

सभी ने एक साथ जहर खा लिया। जब सुबह हुआ तो पति घर पहुंचा। कमरे में सभी की तबीयत बिगड़ी हुई थी। जल्द ही सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Share This Article