रामगढ़ जिले के सात थानों में शुरू हुई महिला हेल्प डेस्क, एसपी ने किया शुभारंभ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए भटकती रहती हैं। कई बार महिला थाना और अन्य पुलिस की व्यस्तता की वजह से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहयोग नहीं मिल पाता है।

ऐसे में महिला हेल्प डेस्क हर पीड़ित महिला को तत्काल सहयोग करेगा। सोमवार को रामगढ़ जिले में सात महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ महिला थाना में यह हेल्प डेस्क काम करेगा। इसके अलावा मांडू, गोला, पतरातू, भुरकुंडा, रजरप्पा और बरकाकाना थाना में महिला हेल्प डेस्क काम करेगा।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क को सेपरेट रूम दिया गया है। इसके अलावा यहां पदस्थापित महिला कर्मचारी को एक स्कूटी भी उपलब्ध कराया गया है।

जैसे ही उन्हें कोई सूचना मिलती है वह तत्काल स्कूटी से घटनास्थल पर पहुंचेगी और पीड़ित महिला की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि सभी महिला हेल्प डेस्क में एक लैंडलाइन नंबर की उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को भी नंबर व्यस्त आने जैसी समस्या नहीं रहेगी।

सात स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी को किया रवाना

एसपी प्रभात कुमार ने सात स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को मजबूती प्रदान करने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह हेल्प डेस्क महिलाओं को तत्काल सहायता पहुंचाने में सहायक होगा।

Share This Article